सेवा संकल्प अभियान के तहत विधि महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं योग कार्यशाला आयोजित
________________
विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा की दी जानकारी
________________
योग एवं ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
________________
खरगोन 07 अक्टूबर 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. सविता भटनागर, सहप्राध्यापक, एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता और सही जानकारी ही साइबर खतरों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करना है। विधि के विद्यार्थियों को स्वयं साइबर सुरक्षित रहते हुए समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में विद्यार्थियों को मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिए योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। क्रीड़ा अधिकारी श्री सत्यम निगवाल ने विद्यार्थियों को प्राणायाम, विभिन्न योगासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग एवं शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के श्री चन्द्र भान त्रिवेदी, सुश्री तृप्ति जायसवाल, डॉ. पी.एल. जामरा, श्री राजेश बालके, श्री प्रकाश बघेल, श्री सदाशिव कलमे, श्री महेश कलमे, श्री सिद्दीक खान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान