सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रावास में करियर काउंसिलिंग आयोजित
________________
प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं कौशल शिक्षा की दी जानकारी
________________
छात्रों को रोजगार एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के अवसरों से कराया अवगत
________________
खरगोन 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर संयुक्त अजजा बालक छात्रावास, खरगोन में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।
करियर काउंसिलिंग में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रिया, तकनीकी शिक्षा, कौशल शिक्षा, डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रम सहित रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान श्री गणेश पाटिल, सहायक प्राध्यापक, पीजी कॉलेज द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। श्री रोहित जायसवाल, व्याख्याता, पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं अवसरों से अवगत कराया। श्री अजय मुजाल्दे, टीपीओ, आईटीआई द्वारा कौशल शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में श्री सलीम खान, विषय विशेषज्ञ ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया एवं उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी। श्री आनंद टेकाडे ने डिस्टेंस एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। श्री राजपाल सिंह, जिला रोजगार कार्यालय, खरगोन द्वारा रोजगार के विभिन्न अवसरों, रोजगारपरक योजनाओं एवं उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में छात्रावास अधीक्षक श्री दिनेश द्वारा सभी विषय विशेषज्ञों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान