गया टाउन सीडी ब्लॉक: जंक्शन पर आरपीएफ ने नवादा जिले की नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ टीम ने नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना की नाबालिग लड़की को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को किया सुपुर्द। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 नवंबर बुधवार की सुबह 11 बजे गयाजी पोस्ट के आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव देते हुए बताया। आरपीएफ टीम प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही थी इसी क्रम में एक नाबालिग लड़की को अकेले गुमसुम सहमे बैठे देखा गया।