गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के सभी 125 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद, स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम सुरक्षित
गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के 125 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गई है।बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।गया के गया कॉलेज में 5 और बाजार समिति में 5 विधानसभा का मतगणना होना है।मंगलवार की देर रात 11 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियों के द्वारा ईवीएम रिसीविंग सेंटर पर ईवीएम को जमा कराया गया।