कुढ़नी: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत शनिवार करीब 11:00 बजे रजला पंचायत के शिव मंदिर पोखर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया तथा पौधारोपण किया।