चकरनगर: निरंजननगर के पशु मेला में पौने दो लाख ₹ का बकरा बना आकर्षण का केंद्र, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग
शिवकुमार उर्फ खड़गे ग्राम नीमडांडा का पौने दो लाख कीमत का बकरा आकर्षण का केंद्र रहा।पशुपालन अधिकारियों की पूरी टीम से लेकर क्षेत्रभर के सैकड़ों लोग उक्त कीमती बकरे का दीदार करते देखे गए। आपको बता दें कि आज सोमवार करीब 4 बजे अपर निदेशक कानपुर की अध्यक्षता में जमुनापारी बकरी का मेला संपन्न किया गया।पूरे बकरी मेला में हर कोई बकरे की एक झलक देखने को मजबूर हो गया।