चकरनगर: सहसों थाने के समीप सड़क दुर्घटना में क्षेत्र पंचायत सदस्य घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सहसों थाना के समीप मिटहटी गांव निवासी विदेशी यादव पुत्र भगवान सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य सहसों में चल रही भागवत कथा में भंडारा खाकर शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे वापस लौट रहे थे। तभी लखना-सिंडौस मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी अस्पताल राजपुर पहुँचाया