चकरनगर: दिल्ली-मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर बीहड़ी क्षेत्र में भाजपाइयों ने खुशी मनाई, जमकर आतिशबाजी हुई
आज शनिवार को करीब 5 बज कस्बा के चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता मुकेश राजावत व मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस दौरान समूचा कस्बा जय श्री राम के जयकारों से गूंजता रहा।