हथुआ: आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया गया
उचकागांव। मीरगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई मीरगंज थाना कांड संख्या 540/25 के तहत की गई। आरोपी अनिल चौधरी उर्फ अनिल यादव सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी का पुत्र बताया जाता है।