🚤 नाव दुर्घटना से बचाव के लिए सतर्क रहें!
⚠️ थोड़ी-सी सावधानी, एक अनमोल जीवन बचा सकती है।
✅ नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएँ।
✅ नाव पर चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें।
✅ नाव में यात्रा करते समय जीवन रक्षक जैकेट अवश्य पहनें।
✅ खराब मौसम, तेज हवा या तेज बहाव के दौरान नाव से यात्रा करने से बचें।
✅ नाविक के निर्देशों का पालन करें और नाव में अनावश्यक रूप से खड़े न हों।
✅ बच्चों को नाव में विशेष निगरानी में रखें।
❌ नाव में यात्रा करते समय शराब या नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
❌ आपात स्थिति में घबराएँ नहीं और पानी में बिना सुरक्षा के कूदने से बचें।
📞 किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करें:
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार सरकार
☎️ हेल्पलाइन: 0612-2294204 / 0612-2294205
🆘 आपातकालीन सहायता: 1070
जनहित में जारी
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
Banka, Bihar | Aug 30, 2026