टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस लाइन में नया कंट्रोल रूम बनेगा, केंद्रीय मंत्री और एसपी ने किया भूमि पूजन
टीकमगढ़ पुलिस लाइन परिसर मैं एक नया पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण होगा। रविवार शाम केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई और पुलिस स्टाफ के साथ भूमि पूजन किया। इस कंट्रोल रूम का निर्माण 1.75 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा। इसमें एक विशाल कॉन्फ्रेंसिंग रूम भी बनाया जाएगा।