टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन ग्राउंड में बच्चों से किया संवाद, नशे से दूर रहने की सलाह दी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेल रहे बच्चों से संवाद किया। उनसे खेलो पर, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में चर्चा की और बच्चों को खेलो का महत्व बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।