विजयनगर: बिजयनगर पुलिस ने महाराष्ट्र से साइबर ठगी के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह ने रविवार को दोपहर 12 बजे जानकारी देकर बताया कि शिखरानी के धनराज जाट ने बिजयनगर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, की ठगों ने यूपीआई के जरिए लगभग 11 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।पुलिस ने जांच कर आरोपी मोहम्मद राशिद और अभिषेक नील को महाराष्ट्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।