ढीमरखेड़ा: ऊमरपानी में पानी के लिए हाहाकार, तीन हैंडपंप बंद होने से एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव
ऊमरपानी गांव में इन दिनों भीषण जल संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि गांव के चार हैंडपंपों में से तीन खराब पड़े हुए हैं, जबकि पूरा गांव स्कूल परिसर में लगे एकमात्र हैंडपंप पर निर्भर हो गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक यहां पानी भरने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लग रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ परेशानी और भी बढ़ गई है