बीना: सिविल अस्पताल का जनपद व नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, रोगी कल्याण समिति की बैठक की सूचना में देरी पर जताई नाराज़गी
Bina, Sagar | Nov 14, 2025 शुक्रवार करीब 1:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं जनपद अध्यक्ष उषा राय सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची और व्यवस्थाओं को लेकर बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल से चर्चा की। वहीं जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को सिविल अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक की सूचना समय से नहीं देने को लेकर नाराजगी जताई।