बीना: नानक वार्ड के शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, हुए कार्यक्रम
Bina, Sagar | Nov 14, 2025 हर साल की तरह इस बार भी 14 नवंबर को बिना में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए समर्पित होता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में बाल दिवस का जश्न देखते ही बनता था। स्कूलों में बाल मेला का भी आयोजन किया गया।