बीना: नगर पालिका ने अवैध कॉलोनियों पर कसा शिकंजा, 54 कॉलोनाइज़रों को थमाया नोटिस
Bina, Sagar | Nov 13, 2025 नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों का जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है।इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ तक नहीं मिल पा रही हैं।इसी को देखते हुए सागर कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने तुरंत एक्शन लिया।क्षेत्र की 54 अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइज़रों को नोटिस भेज दिया गया है।