जनवरी 2024 को सुबह-सुबह पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना भयावह हो गया कि पत्नी अंगूरी कुशवाहा ने अपने पति दयाराम कुशवाहा की हंसिया से वार करके हत्या कर दी।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। मामले में सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।