सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खँगारन गाँव में जमीन नाम करने का दबाव बना रहे भतीजे ने चाचा को पीटा, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खँगारन गांव में जमीन नाम करने से मना करने पर एक युवक ने अपने चाचा के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। तथा चाचा को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।