बलरामपुर: कौवापुर सहकारी समिति के सचिव पर किसानों ने चहेतों को खाद देने का आरोप लगाया, ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की
सहकारी समिति कौवापुर पर सचिव श्रीप्रकाश सिंह पर किसानों ने अपने चाहते को डीएपी इफको खाद की बोरियों देने का आरोप लगाएं है। किसानों का आरोप है कि सचिव अपने चाहते को रात के अंधेरे में खाद वितरण करते हैं। वही सैकड़ो किसानों को अब तक खाद नहीं मिल पाई है। मजबूरी में किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। किसनो ने ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही करने की मांग की है।