आगरा: बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को बाईखेड़ा कट वाली पुलिया के पास से दबोचा गया
थाना मलपुरा पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर रोहता नहर रोड स्थित बाईखेड़ा कट वाली पुलिया से अभियुक्त को पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है।