आगरा: कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण आगरा में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में 2 जनवरी का अवकाश घोषित
जनपद आगरा में बढ़ती शीतलहर व घने कोहरे के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 01 से 08 तक के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 02 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया गया है। सभी विद्यालयों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।