ईसागढ़: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
ईसागढ़ क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने बुधवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पात्र विद्यार्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।