पेड़ के पास पेशाब करना पड़ा भारी, PWD ने कर्मचारी को थमाया नोटिस!
कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप पर विभाग सख्त, फोटो के साथ मांगा जवाब
उरई, जालौन सरकारी दफ्तर का परिसर और वहां की मर्यादा—दोनों की जिम्मेदारी कर्मचारियों की होती है।
लेकिन लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में पेड़ के पास पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम जी लाल कनौजिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
29 सितंबर 2026 को जारी विभागीय पत्र में कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाए जाने का उल्लेख किया गया है।
नोटिस के साथ घटना से संबंधित फोटोग्राफ भी संलग्न किए गए हैं। विभाग ने संबंधित कर्मचारी से मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
विभागीय पत्र में कहा गया है कि शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके बावजूद परिसर में गंदगी फैलाए जाने की शिकायत/मामला संज्ञान में आया है।
पत्र में कार्यालय परिसर में महिलाओं के आवागमन का उल्लेख करते हुए इस तरह के आचरण को अशोभनीय एवं अनुशासनहीन बताया गया है।
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग उरई की ओर से जारी पत्र में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उच्चाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अब सवाल यह है कि सरकारी कार्यालय में स्वच्छता और अनुशासन को लेकर विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है?
फिलहाल नोटिस के बाद संबंधित कर्मचारी के जवाब और विभागीय निर्णय पर नजर बनी हुई है।
आपकी क्या राय है?
सरकारी कार्यालय में इस तरह की लापरवाही पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#PWD #Jalaun #Orai #LokNirmanVibhag #BreakingNews #JalaunNews #OraiNews #UPNews #SwachhataAbhiyan #GovernmentOffice #ViralNews #BigBreaking #SonuMaharaj #FMNewsTV
Kalpi, Jalaun | Sep 30, 2026