रामगढ़ चौक हलसी मुख्य मार्ग स्थित पश्चिमी गिद्दा के समीप शनिवार 4 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिस पर सवार तीन लोग में से एक की मौत हो गई।जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृतक सिकंदरा धर्मपुर निवासी रविकांत है।वहीं घायलों में लालजीत कुमार तथा नीरज कुमार है। घायल ने बताया कि हमलोग धर्मपुर गांव से बाइक पर सवार हो लखीसराय जा रहे थे।