सोरांव थाना क्षेत्र के सधनगंज बाजार समीप गुरुवार की रात करीब तीन बजे अनियंत्रित बाइक खंभे से टकरा गई। जिससे सोरांव इलाके के हरदुआ जगदीशपुर निवासी अनिल कुमार पासी पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव में भर्ती कराई है। घायल शादी में सम्मिलित हो कर वापस आ रहा था।