बांसगांव: भीषण गर्मी में बेलीपार क्षेत्र में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी, बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील
बेलीपार क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। ओवरलोडिंग और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। इसे देखते हुए बरुआ उपकेंद्र के अवर अभियंता अवनीष पाण्डेय ने सेवई फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय ग्रिड पर बिजली का भार अधिक है।