सागर नगर: स्मार्ट मीटर व निजीकरण के खिलाफ तीन मढ़िया स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने उपभोक्ताओं का धरना
प्रीपेड स्मार्ट मीटर, बिजली निजीकरण और बिल न भरने पर तुरंत बिजली कटने व फाइन लगाने के विरोध में बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन ने शनिवार दोपहर 1 बजे से तीन मढ़िया स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।संयोजक एड. राम सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़ गए हैं।