सागर नगर: विधायक शैलेंद्र जैन के बंगले के गार्ड रूम में घुसा कोबरा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
शहर के बालाजी रोड धर्माश्री स्थित विधायक शैलेंद्र जैन के बंगले में शुक्रवार रात कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। बंगले में बने गार्ड रूम की किचन में करीब 5 फीट लंबा कोबरा छिपा बैठा था। रात करीब 9 बजे सुरक्षा गार्ड जब गार्ड रूम में पहुंचा तो उसने किचन में रखी टेबल के पीछे सांप देखा और तुरंत बाहर आकर स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर ने सांप को पकड़ा।