सागर नगर: चावल की बोरी चुराने के बाद ज्वेलर्स की दुकान से तोलकांटा ले जाते समय शातिर चोर रंगे हाथों पकड़ा गया
बड़ा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे आरोपी ने पहले एक किराना दुकान से चावल की बोरी चुपके से चुरा ली। इसके बाद वह पास ही स्थित चंद्रा ज्वेलर्स की दुकान में घुसा और सोने-चांदी आभूषण तौलने वाला तराजू (तोलकांटा) चोरी करने की कोशिश कर रहा था,तभी पकड़ा गया।