सागर नगर: जीएसटी उत्सव: कैबिनेट मंत्री गोविंदसिंह ने निकाली जनजागरण रैली, दुकानदारों से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को शाम 5 बजे सागर के तिली चैराहा से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज तक पैदल चलकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जीएसटी में सुधारों को लेकर व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर जनजागरण रैली निकाली। मंत्री गोविंद राजपूत ने लोगों से कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वदेशी का भाव लेकर ही हमारे क्रांतिकारी लड़े थे।