सागर नगर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने माफी और बर्खास्तगी की मांग की
नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री पर तीखा हमला बोला है। सागर की निजी होटल में कांग्रेस मैं शनिवार दोपहर 2:00 प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे प्रदेश महासचिव अंजू बघेल जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।