बक्सर: विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने चरित्रवान कार्यालय परिसर में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया
Buxar, Buxar | Nov 30, 2024 अपनी विभिन्न मांगाें को लेकर विद्युत विभाग के मानव बलों एवं कंपनी के अन्य विभिन्न संवर्ग के कर्मियों की मांगों को ले चरित्रवन स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इसके साथ ही शनिवार को काला सप्ताह कार्यक्रम का समापन हो गया. इस दौरान अपने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये. इसके साथ ही अपनी मांगों को भी बुलंद किया.