बक्सर: विश्व एड्स दिवस पर धनसोई में स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन, जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
Buxar, Buxar | Nov 30, 2024 रविवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर धनसोई कॉलेज गेट स्थित विवेक स्किल मिशन बिहार के परिसर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे इस संबंध में जानकारी विवेक स्किल मिशन बिहार के निदेशक सह जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विवेक प्रजापति ने दी। शिका फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच कैंप लगेगा।