बक्सर: बक्सर के गंगा पुल चेकपोस्ट पर कार में तहखाना बनाकर 188.82 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Nov 30, 2024 शनिवार को दोपहर 1 बजे उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह गंगा पुल के पास चेकपोस्ट पर 1 कार से अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब को वाहन के गेट और बॉडी में बने विशेष तहखाने में छुपाकर ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।