बक्सर: राष्ट्रीय उच्च राजपथ 922 पर अहिरौली और चुरामनपुर के बीच टक्कर, ड्राइवर की मौत, खलासी घायल
Buxar, Buxar | Nov 30, 2024 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत अहिरौली व चुरामनपुर गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और खलासी घायल हो गया है. मृतक की पहचान उतर प्रदेश के बिजनौर जनपद अंतर्गत हिमपुर दीपा थाना के बलिया जमाली निवासी मान सिंह का पुत्र इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई.