मांट: राधा रानी मोड़ के समीप थार और ट्रैक्टर की टक्कर, जैत के 6 युवक हुए घायल
Mat, Mathura | Nov 26, 2026 मांट क्षेत्र के अंतर्गत पानीगांव रोड स्थित राधारानी कट के पास गुरुवार तड़के करीब 3 बजे ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर और थार कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। ईंटों से लदा ट्रैक्टर पानीगांव की ओर जा रहा था