कोंडागांव: चावरा स्कूल के पास NH-30 में दुर्गा मंदिर जा रही स्कूटी सवार युवती की बाइक से हुई टक्कर, दोनो मामूली रूप से हुए घायल
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित चावारा स्कूल के पास आज शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और स्कूटी सवार युवती मामूली रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है स्कूटी सवार युवती भेेलवापदर से चीखलपुटी स्थित दुर्गामाता मंदिर जा रही थी, उसी दौरान सामने से आ रहे प्रेमनगर निवासी युवक की बाइक से टकरा गए।फिलहाल दोनो गंभीर चोट लगने से बच गए है।