विदिशा: जनपद कार्यालय में सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण का आयोजन
सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।जिला स्तर पर मास्टर वॉलिंटियर को प्रशिक्षण देने के लिए गुरूवार शाम 6 बजे तक कार्यशाला जनपद पंचायत कार्यालय विदिशा में आयोजित की गई। जिसमें जिले की सभी सातों जनपदों के ग्राम रोजगार सहायक और शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रशिक्षण में मौजूद थे