रावतसर: रावतसर पंचायत समिति कार्यालय में सुशासन सप्ताह के तहत जनसुनवाई शिविर हुआ आयोजित।
केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार रावतसर पंचायत समिति कार्यालय में गुरुवार दोपहर 11:00 बजे सुशासन सप्ताह के तहत जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इस मौके पर रावतसर उपखंड अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तर अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।