शाजापुर: चाकूबाजी के आरोपी युवक को शाजापुर में न्यायाधीश ने 5 वर्ष सश्रम कारावास और अर्थदंड से किया दंडित
चाकूबाजी के आरोपी सलमान अली पिता सुल्तान मास्टर निवासी मनीहारवाडी शाजापुर को न्यायाधीश ने पांच वर्ष सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। बता दें, आरोपी सलमान अली ने साबिर पिता चांद मिर्जा निवासी कमरदीपुरा को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया था।