शाजापुर: काशी नगर में कलचुरी कलाल समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न शाजापुर जिले सहित उज्जैन,राजगढ़ जिले के स्वजातीय बंधु हुए शामिल
कलचुरी यूथ फाउंडेशन कलाल समाज शाजापुर के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन शाजापुर काशी नगर में रखा गया।शाजापुर जिले के साथ साथ उज्जैन और राजगढ़ जिले के स्वजातीय बन्धु उपस्थित हुए।कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।भगवान के भजन कीर्तन के साथ सभी ने सामूहिक नृत्य का भरपूर आनंद लिया।लोकसभा निर्वाचन2024 में मतदान की शपथ भी समाजजनो ने ली