शाजापुर: किसानों को ₹2400 प्रति क्विंटल मिलेंगे समर्थन मूल्य पर गेहूं के दाम, कलेक्टर ऋजु बाफना ने जारी किए निर्देश
रबी विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का भुगतान समर्थन मूल्य एवं बोनस सहित कुल राशि ₹2400 प्रति क्विंटल के मान से करने के निर्देश राज्य शासन के द्वारा जारी किए गए है। इस संबंध में कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।