शाजापुर: आरोपियों पर कार्यवाई किए जाने की मांग करते हुए ग्राम भरदी निवासी पति-पत्नी ने शाजापुर में पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस के द्वारा नियमानुसार धारा में प्रकरण दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला और उसके पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। बुधवार को ग्राम भरदी थाना कालापीपल निवासी नरबत सिंह अपनी पत्नी के साथ शाजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्ता मांग की।