शाजापुर: ग्राम निशाना मे ससुराल पक्ष के लोगों ने जवाई के साथ की मारपीट शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
राजगढ़ जिले के ग्राम निशान में ससुराल पक्ष के लोगों ने जमाई के साथ की मारपीट, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। बुधवार को घायल के परिजन ने बताया कि कमल सिंह डाबी पिता राजाराम डाबी निवासी बुडनपुर को उसके ससुराल पक्ष के लोग अपहरण करके ले गए। और कमल सिंह डाबी के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। मामले में सारंगपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।