शाजापुर: शासकीय सीएम राइज स्कूल में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से हुआ विद्यार्थियों का चयन अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी
डॉभीमराव अंबेडकर शासकीय सीएम राइज विद्यालय शाजापुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी उपस्थिति सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिको एवं आवेदको के माता पिता पालक व नव प्रवेश के इच्छुक आवेदको के समक्ष लाटरी सिस्टम से करके प्रवेश की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।