मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में नशे में होने के चलते व्यक्ति नाले में गिरकर हुआ घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
बिलारी थाना क्षेत्र में काम करके घर वापस लौट रहे, व्यक्ति ने रास्ते में शराब पीकर नशे में धुत होकर, घर जाते वक्त नाले में गिरकर घायल हो गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से बाहर निकलकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी में परिजनों ने बताया घायल व्यक्ति शराब पीने का आदि है।