रसड़ा: नगरा में चोरी की बाइक के साथ 3 चोर गिरफ्तार, जिला अस्पताल और नगरा ब्लॉक से चोरी हुई बाइक समेत 6 घटनाओं का खुलासा
Rasra, Ballia | May 31, 2026 नगरा थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, चार अन्य मोटरसाइकिलों की चेसिस, भारी मात्रा में कल-पुर्जे तथा बाइक खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। नगरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने रविवार दोपहर 3 बजे इसकी पुष्टि की। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन खरवा