पुनपुन: पत्नी को गोली मारने के आरोप में पति गिरफ्तार, देशी कट्टा समेत मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद
Punpun, Patna | Aug 17, 2026 17 अगस्त 2026 पिपरा थाना क्षेत्र के सैदपुर लोदीपुर गांव में रविवार शाम एक महिला को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल महिला के फर्दबयान के आधार पर पिपरा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू क