Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

सुवेंदु सरकार के एक्शन पर पूर्व CM ममता बनर्जी का निशाना #shorts #bengalelection #breaking #reels

Dehradun, Dehradun | May 18, 2026

MORE NEWS

#SIR बड़ी संख्या में कट रहे हैं नाम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बडा बयान आया सामने।
#followerseveryonehighlights 
@topfans 
#ganeshgodiyal 
#sir

#SIR बड़ी संख्या में कट रहे हैं नाम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बडा बयान आया सामने। #followerseveryonehighlights @topfans #ganeshgodiyal #sir

Dehradun, Dehradun | Aug 12, 2026

एक बार फिर देहरादून करेगा। एशियन शर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी

एक बार फिर देहरादून करेगा। एशियन शर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी

Dehradun, Dehradun | Aug 12, 2026

*ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें*

युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं।

छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग ₹3.70 लाख बताया गया था।

इसमें संबंधित निजी संस्था द्वारा छात्रा को आर्थिक सहयोग देते हुए करीब ₹1.70 लाख स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया गया था, जबकि शेष लगभग ₹1.50–1.60 लाख की व्यवस्था प्रतिभागी को करनी थी।

अर्थात यह मामला न तो किसी सरकारी अधिकारी द्वारा पैसे मांगने का था और न ही किसी सरकारी चयन प्रक्रिया से जुड़ा था। यह एक निजी संस्था के माध्यम से निजी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से संबंधित खर्च का विषय था।

संवाद के दौरान कम समय में छात्रा अपनी पूरी बात विस्तार से नहीं रख पाई, जिसके कारण स्थिति को लेकर भ्रम उत्पन्न हुआ। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा इसी अधूरी जानकारी का उपयोग कर इसे ‘रिश्वत मांगने’ का मामला बताने का प्रयास किया जा रहा है।

बच्ची की चिंता और उसकी प्रतिभा का पूरा सम्मान है, लेकिन उसके विषय को राजनीतिक लाभ के लिए गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

*ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें* युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं। छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग ₹3.70 लाख बताया गया था। इसमें संबंधित निजी संस्था द्वारा छात्रा को आर्थिक सहयोग देते हुए करीब ₹1.70 लाख स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया गया था, जबकि शेष लगभग ₹1.50–1.60 लाख की व्यवस्था प्रतिभागी को करनी थी। अर्थात यह मामला न तो किसी सरकारी अधिकारी द्वारा पैसे मांगने का था और न ही किसी सरकारी चयन प्रक्रिया से जुड़ा था। यह एक निजी संस्था के माध्यम से निजी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से संबंधित खर्च का विषय था। संवाद के दौरान कम समय में छात्रा अपनी पूरी बात विस्तार से नहीं रख पाई, जिसके कारण स्थिति को लेकर भ्रम उत्पन्न हुआ। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा इसी अधूरी जानकारी का उपयोग कर इसे ‘रिश्वत मांगने’ का मामला बताने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची की चिंता और उसकी प्रतिभा का पूरा सम्मान है, लेकिन उसके विषय को राजनीतिक लाभ के लिए गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

Dehradun, Dehradun | Aug 12, 2026

CM धामी ने छात्रों से पूछा—“अगर आपको उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो क्या करेंगे?” जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा सभागार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब छात्रों से पूछा—“अगर आपको उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो क्या-क्या करेंगे?” तो छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार जवाब दिए।
इस दौरान अंकिता भंडारी केस का भी जिक्र हुआ।
 देखिए CM धामी और छात्रों के बीच सवाल-जवाब का यह खास पल

#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #CMDhami #Students #AnkitaBhandari #UttarakhandNews #RaibarPahad

CM धामी ने छात्रों से पूछा—“अगर आपको उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो क्या करेंगे?” जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा सभागार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब छात्रों से पूछा—“अगर आपको उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो क्या-क्या करेंगे?” तो छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार जवाब दिए। इस दौरान अंकिता भंडारी केस का भी जिक्र हुआ। देखिए CM धामी और छात्रों के बीच सवाल-जवाब का यह खास पल #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #CMDhami #Students #AnkitaBhandari #UttarakhandNews #RaibarPahad

Dehradun, Dehradun | Aug 12, 2026

लुठियाग से IIT रोपड़ तक संजीत की वैज्ञानिक उड़ान

Experimental Nuclear Physics में शोध के लिए मिली Ph.D., पर्यावरणीय रेडियोधर्मिता और विकिरण जोखिम पर किया महत्वपूर्ण अध्ययन

रुद्रप्रयाग। जिले के छोटे से पहाड़ी गांव लुठियाग से निकलकर संजीत सिंह कैंतुरा ने वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संजीत को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (IIT Ropar) के 15वें दीक्षांत समारोह में भौतिकी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने IIT रोपड़ के भौतिकी विभाग में Experimental Nuclear Physics के क्षेत्र में अपना शोध कार्य पूरा किया है।

संजीत का शोध न्यूक्लियर फिजिक्स के साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने पर्यावरणीय रेडियोधर्मिता, विकिरण की पहचान, अत्याधुनिक न्यूक्लियर इंस्ट्रूमेंटेशन तथा रेडियोलॉजिकल स्वास्थ्य जोखिमों के आकलन से जुड़े विषयों पर अध्ययन किया।

उनके शोध का प्रमुख केंद्र मिट्टी में प्राकृतिक रूप से मौजूद रेडियोधर्मी तत्वों की मात्रा और उनके वितरण को समझना रहा। अध्ययन के दौरान अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों और भूमि उपयोग के कारण प्राकृतिक रेडियोधर्मी तत्वों की मौजूदगी में होने वाले बदलावों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। साथ ही इनसे उत्पन्न होने वाले संभावित विकिरण जोखिम का भी आकलन किया गया।
संजीत के शोध की खास बात यह है कि इसका संबंध केवल प्रयोगशाला और वैज्ञानिक अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। प्राकृतिक रेडियोधर्मिता के स्रोतों की पहचान, उनकी मात्रा का आकलन और उनसे जुड़े संभावित जोखिमों को समझना भविष्य में पर्यावरणीय निगरानी और रेडियोलॉजिकल सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है।
प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए शोध

संजीत के शोध-पत्र कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें Scientific Reports, Nuclear Engineering and Technology, Environmental Monitoring and Assessment, Journal of Radioanalytical and Nuclear Chemistry, Nuclear Instruments and Methods in Physics Research Section A, Applied Radiation and Isotopes तथा The European Physical Journal Special Topics शामिल हैं।

उन्होंने अपने शोध को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलनों में भी प्रस्तुत किया। इनमें DAE Symposium on Nuclear Physics, Asian and Oceanic Congress for Radiation Protection (AOCRP6), International Conference on Applied Nuclear Physics (ANP) और Radiation Awareness and Detection in Natural Environment (RADNET) प्रमुख हैं।

ग्रीस की Aristotle University of Thessaloniki में आयोजित International Conference on Applied Nuclear Physics में भी संजीत ने अपना शोध प्रस्तुत किया। वहीं RADNET सम्मेलन में उन्हें Oral Presentation Category में Best Presentation Award से सम्मानित किया गया।

GATE और CSIR-NET में भी हासिल की सफलता
संजीत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने GATE-2017 में Physics विषय में सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने CSIR-NET 2017 को दो बार क्वालीफाई किया। जून 2017 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 69, जबकि दिसंबर 2017 में ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की। उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें संस्थागत फेलोशिप भी प्राप्त हुई।
पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा

लुठियाग जैसे छोटे पहाड़ी गांव से निकलकर देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT रोपड़ तक पहुंचना और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में Ph.D. हासिल करना संजीत सिंह कैंतुरा की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से उनके परिवार और गांव के साथ ही रुद्रप्रयाग और उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
संजीत की सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और शिक्षा के बल पर युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उनकी उपलब्धि को स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने प्रेरणादायी बताते हुए संजीत के उज्ज्वल वैज्ञानिक भविष्य की कामना की है।

लुठियाग से IIT रोपड़ तक संजीत की वैज्ञानिक उड़ान Experimental Nuclear Physics में शोध के लिए मिली Ph.D., पर्यावरणीय रेडियोधर्मिता और विकिरण जोखिम पर किया महत्वपूर्ण अध्ययन रुद्रप्रयाग। जिले के छोटे से पहाड़ी गांव लुठियाग से निकलकर संजीत सिंह कैंतुरा ने वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संजीत को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (IIT Ropar) के 15वें दीक्षांत समारोह में भौतिकी विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने IIT रोपड़ के भौतिकी विभाग में Experimental Nuclear Physics के क्षेत्र में अपना शोध कार्य पूरा किया है। संजीत का शोध न्यूक्लियर फिजिक्स के साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने पर्यावरणीय रेडियोधर्मिता, विकिरण की पहचान, अत्याधुनिक न्यूक्लियर इंस्ट्रूमेंटेशन तथा रेडियोलॉजिकल स्वास्थ्य जोखिमों के आकलन से जुड़े विषयों पर अध्ययन किया। उनके शोध का प्रमुख केंद्र मिट्टी में प्राकृतिक रूप से मौजूद रेडियोधर्मी तत्वों की मात्रा और उनके वितरण को समझना रहा। अध्ययन के दौरान अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों और भूमि उपयोग के कारण प्राकृतिक रेडियोधर्मी तत्वों की मौजूदगी में होने वाले बदलावों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। साथ ही इनसे उत्पन्न होने वाले संभावित विकिरण जोखिम का भी आकलन किया गया। संजीत के शोध की खास बात यह है कि इसका संबंध केवल प्रयोगशाला और वैज्ञानिक अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। प्राकृतिक रेडियोधर्मिता के स्रोतों की पहचान, उनकी मात्रा का आकलन और उनसे जुड़े संभावित जोखिमों को समझना भविष्य में पर्यावरणीय निगरानी और रेडियोलॉजिकल सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए शोध संजीत के शोध-पत्र कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें Scientific Reports, Nuclear Engineering and Technology, Environmental Monitoring and Assessment, Journal of Radioanalytical and Nuclear Chemistry, Nuclear Instruments and Methods in Physics Research Section A, Applied Radiation and Isotopes तथा The European Physical Journal Special Topics शामिल हैं। उन्होंने अपने शोध को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलनों में भी प्रस्तुत किया। इनमें DAE Symposium on Nuclear Physics, Asian and Oceanic Congress for Radiation Protection (AOCRP6), International Conference on Applied Nuclear Physics (ANP) और Radiation Awareness and Detection in Natural Environment (RADNET) प्रमुख हैं। ग्रीस की Aristotle University of Thessaloniki में आयोजित International Conference on Applied Nuclear Physics में भी संजीत ने अपना शोध प्रस्तुत किया। वहीं RADNET सम्मेलन में उन्हें Oral Presentation Category में Best Presentation Award से सम्मानित किया गया। GATE और CSIR-NET में भी हासिल की सफलता संजीत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने GATE-2017 में Physics विषय में सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने CSIR-NET 2017 को दो बार क्वालीफाई किया। जून 2017 की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 69, जबकि दिसंबर 2017 में ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की। उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें संस्थागत फेलोशिप भी प्राप्त हुई। पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा लुठियाग जैसे छोटे पहाड़ी गांव से निकलकर देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT रोपड़ तक पहुंचना और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में Ph.D. हासिल करना संजीत सिंह कैंतुरा की मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से उनके परिवार और गांव के साथ ही रुद्रप्रयाग और उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। संजीत की सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और शिक्षा के बल पर युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उनकी उपलब्धि को स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने प्रेरणादायी बताते हुए संजीत के उज्ज्वल वैज्ञानिक भविष्य की कामना की है।

Dehradun, Dehradun | Aug 12, 2026